सिडकुल क्षेत्र में सड़क किनारे शव मिलने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपित से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान उसके धक्का देने से मौत की बात सामने आई है।साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दर्ज हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में बदलते हुए उसे लक्सर से गिरफ्तार कर लिया है।
सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में अज्ञात शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नितिन पुत्र दिलीप मिश्रा निवासी सीतापुर उप्र के रूप में हुई। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि नितिन सिडकुल में मासकोट कंपनी में काम करता था और रावली महदूद में रहता था। उसके मौसा विष्णु प्रकाश बाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की