हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों में चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।थाना बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम मजाहिदपुर सतीवाला खालसा निवासी मेहरबान ने बीते रोज पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपने घर के घेर में से पानी खींचने वाला लोहे का पंखा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। परिणामस्वरूप दो आरोपितों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ रायघटी के पुल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम व पते आजाद व अब्दुल कादिर निवासीगण बंदरजूड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये