पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिये अभियान चलाकर शराब माफिया के ठिकानों पर छापा मारा है। अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।सात हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने ड्रोन उड़ाकर शराब तस्करों के ठिकानों को खोजा। तीन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से तीन आरोपियों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी देशराज निवासी टिकौला, शुभम निवासी फेरूपुर व छतर सिंह निवासी झाबरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्रोन कैमरों से शराब माफिया के ठिकानों पर नजर रख रही है।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी