कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 21 लोगों को पकड़कर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में शनिवार की रात चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 लोगों का पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।

More Stories
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई
पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र से 21 किलो गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी