चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित पर 5 हजार का इनाम था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक वांछित, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पथरी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 5000 के इनामी अभियुक्त शिव कुमार निवासी ढंडेरा थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को दिल्ली के मोतिया बाग रेलवे कॉलोनी से दबोचा। आरोपित पथरी थाने में चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया