वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल -ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों तथा सार्वजनिक मार्गो पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कार्रवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश जारी किये गये है।उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना कनखल पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 22 व्यक्तियों के विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर साढ़े पांच हजार रूपए संयोजन शुल्क वसूल किया। कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सभी हुडदंगियों के क्षमा याचना करने पर पुलिस ने भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

More Stories
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया