भारत के दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के गेट से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी कथित रूप से भिड़ा दी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.कांबली अक्सर अपनी पर्शनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में ये खिलाड़ी साइबर क्राइम का शिकार भी हुआ था.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की. उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.

More Stories
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये