श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत एएनटीएफ व थाना श्यामपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से लाहडपुर के जंगल में उवैश अली (19) पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम गुगई थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उवैश अली की कार की तलाशी में 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ड्रग तस्करी को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया