नशे की लत में युवा पीढ़ी को धकेलने वाले नशा तस्करों पर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पनियाला रोड (लाठर देवा मार्ग) से तीन अभियुक्तों को नशे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा। उनके कब्जे से पुलिस ने दो बैग बरामद किए, जिनमें 100 एमजी की 39700 अवैध टेबलेट मिलीं।
पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,22 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मुख्य सप्लायर की धरपकड़ में जुटी हुई हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम अर्जुन निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर यूपी,कुलवंत सिंह गुरदीप सिंह ग्राम चीमाखुड़ी थाना सेरी हरगोविंदपुर और निशांत निवासी हरगोविंदपुर जिला गुरदासपुर पंजाब बताए।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की