हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में वेज और नॉनवेज व्यंजन बनाए जा रहे थे।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए नोटिस चस्पा कर दिया।
ज्वालापुर के एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को वेज फूड की जगह नॉनवेज परोस दिया गया। ग्राहकों ने जब खाना शुरू किया तो वह नॉनवेज देखकर भड़क गए। इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली तो विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन मौके पर पहुंच गए।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रसोई में वेज और नॉनवेज एक ही कड़ाही में बनाए जा रहे थे। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। रेस्टोरेंट संचालक फूड लाइसेंस, पानी की रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने मौके पर ही रेस्टोरेंट में बनाए जा रहे सभी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया