ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहन के जरिये लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह लोगों को पैसे और सोना दोगुना करने का झांसा देता था। पुलिस ने उससे पीली धातु के दो टॉप्स और 9,500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि तीन युवकों ने उनको सम्मोहित कर 50 हजार रुपये नकद और कानों के कुंडल उतरवा लिए। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई।जांच के दौरान 13 मार्च को गाजियाबाद से हरिद्वार दोबारा ठगी करने पहुंचे आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 विजयनगर गाजियाबाद यूपी को लालपुर-ज्वालापुर मार्ग से पकड़ लिया गया। वह मूल रूप से पिपलेड़ा हापुड़ का रहने वाला है। उसने 12 फरवरी के जुर्म की बात स्वीकारी। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की