ज्वालापुर क्षेत्र के एक मंदिर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। मंदिर में घुसे चोर मूर्तियां और तीन घंटे ले उड़े। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने जानकारी दी कि पुरानी सब्जी मंडी के पास उदयेश्वर महादेव मंदिर है। रोजाना की तरह जब पुजारी मंदिर में पहुंचा तब सामने आया कि मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां और तीन घंटे चोरी कर कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तब पूरा घटनाक्रम सामने आया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की