हरिद्वार। उपमहानिरीक्षक /एसएसपी हरिद्वार द्वारा चुनाव के दृष्टिगत बार्डर एवं जनपद में अवैध कार्यों के प्रति कडी निगरानी और चेकिंग अभियान चलाने के दिये गये आदेश के तहत आज पुलिस को बडी कामयाबी मिली है , हरिद्वार पुलिस ने चेकिंग में तीन स्थान से तीन कारों से करीब 11 लाख रुपये पकड़े है ,रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़े शिवालिक नगर चौक से एक कार से 4,40,000 रुपये, कनखल थाना पुलिस ने बूढ़ी माता चौक पर एक कार से 2,15,500 रुपये ,और मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पकड़े एक कार से 2,39,500 रुपये पकड़े है ,जबकि सिडकुल थाना क्षेत्र से एक कार से दो लाख से अधिक की नगदी बरामद की है ।इन रुपयों के सम्बंध में कार सवारों दवेसर कोई संतोष जनक जवाब नही फ़िया गया जिसपर चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम द्वारा नोटिस देकर पैसे को थाने पर जमा किया गया है ।

More Stories
एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी