हरिद्वार पुलिस की बीती देर रात कोतवाली मंगलौर क्षेत्र की नहर पटरी के नजदीक नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश काे गोली लगी जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।
हरिद्वार पुलिस कप्तान के वाचक विपिन पाठक ने बताया कि बदमाश के कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश का नाम मेहराज (50वर्ष) पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ है, जिसको उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया