देहरादून : रायपुर क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा ने घर में मनपंसद खाना न मिलने पर आत्महत्या कर दी। स्वजन किशोरी को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।कोरोनेशन अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि गुरुवार रात को कोरोनेशन अस्पताल से सूचना मिली कि डांडा लखोंड में रहने वाली एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है।
किशोरी को मनपसंद खाना न मिलने पर वह गुस्सा हो गई. पुलिस की एक टीम अस्पताल व दूसरी टीम को किशोरी के घर भेजी गई। पूछताछ स्वजन ने बताया कि किशोरी दिन में स्कूल गई थी। दोपहर को जब वह घर पहुंची तो मनपसंद खाना न मिलने पर वह गुस्सा हो गई और अपने कमरे में चली गई।अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में तोड़ दिया दम इस दौरान उसने कमरे में लोहे के पाइप में चुन्नी का फंदा लगाया और उस पर लटक गई। जानकारी मिलने पर स्वजन ने उसे फंदे से उतारा। उस समय किशोरी की सांसें चल रही थी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की