उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड तथा कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर क्षेत्र में गोकशी तथा गौ मांस की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान टीम ने तेलियांवाली मस्जिद के पास से चार आरोपितों को प्रतिबंधित पशु मांस एवं पशु कटान उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपितों के नाम मुनव्वर पुत्र फतेह, कलीम पुत्र वहीद, अजीम पुत्र शहीद निवासीगण वार्ड नंबर 5 पिरान कलियर जनपद हरिद्वार व अब्दुल वाहिद पुत्र सईद अहमद निवासी वार्ड नंबर 4 पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

More Stories
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया