आज रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अजय सिंह ने विभिन्न कंपनियों के खोए हुए कुल 366 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विगत 04 माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने करीब 66,48,000 रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें से कुछ मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं।
इस दौरान साइबर सेल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के विवरण के आधार पर मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाइलों को हरिद्वार मंगाया गया। आज रक्षा बंधन पर एसएसपी अजय सिंह ने मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों को फोन लौटाए। मोबाइल मिलने पर सभी के चेहरों पर खुशी नजर आई।

More Stories
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा