बरात में डीजे पर नाचने-गाने को लेकर गांव के युवकों और बरातियों में जमकर संघर्ष हुआ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के एक व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी। अकौढा कलां से तुगलपुर गांव में बरात आई थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बरातियों की एक युवक से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
आरोप है कि गांव के जोनी ने बरातियों पर पाठल से हमला कर दिया जिससे नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भतीजे की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए
पुलिस के रोकने पर बाइक भगाने का प्रयास कर रहे युवकों की हादसे में मौत हुई