फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपये के घोटाले में विजिलेंस विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। डेढ़ साल की जांच के बाद आखिरकार मुख्य ठेकेदार सतबीर को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में नगर निगम के कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। आखिरकार बिना काम किए नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले में विजिलेंस विभाग ने अमलीजामा पहना दिया है। इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी सतबीर ठेकेदार को विजिलेंस विभाग के एडिशनल एसपी अनिल यादव के नेतृत्व में हरिद्वार से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
वहीं अब इस पूरे मामले में कई बड़े नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसकी अभी पूरी जांच होनी बाकी है। जांच के बाद कई बड़े और अधिकारी इस पूरे मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया