विगत दिनों ज्वालापुर क्षेत्र के बहुचर्चित मुस्लिम फंड घोटाले में हरिद्वार पुलिस ने संचालक और उसके साथियों के लॉकर से 65 तोले के करीब सोना बरामद किया है।पुलिस पहले ही संचालक अब्दुल रज्जाक और उसके 02 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब पुलिस ने मुस्लिम फंड के संचालक अब्दुल रज्जाक को पुलिस रिमांड पर लेते हुए अभियुक्त अब्दुल रज्जाक की निशानदेही पर मुस्लिम फंड में 65 खाताधारकों के बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लगभग 65 तोला जो जिला राज्य सहकारी बैंक के लॉकर में रखे गए थे, उसे बरामद किया है। इस मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

More Stories
हरिद्वार में लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया
कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 21 फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया