हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी को अंजाम दिया है. चेकिंग के दौरान एक कार से एक किलो चरस को बरामद हुआ है.पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. चरस की कीमत का आंकलन किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त दिशा निर्देश दिए हैं कि साल 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त किया जाए. इसी क्रम में हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है चेकिंग के दौरान पुलिस ने i20 कार को रोका जिसमें एक किलो चरस बरामद की गई. साथ ही तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में से एक का सिलेक्शन मर्चेंट नेवी में हुआ है और दो आरोपी देराहदून में ग्राफिक एरा के सेकेंड ईयर के छात्र है. इनके द्वारा चरस को हल्द्वानी से लाया जा रहा था.

More Stories
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया