ज्वालापुर क्षेत्र से मां की डांट से नाराज होकर 10वीं की छात्रा बिना बताए घर से चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका था। करीब 20 दिन बाद लापता छात्रा नाटकीय घटनाक्रम के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार को मिली थी। पुलिस ने पहले तो किशोरी से बातचीत नहीं की थी, लेकिन बाद में आपबीती सुनाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी थी।
किशोरी का कहना था कि सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले थे, वह उनके साथ मेरठ चली गई थी। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया था। यह जानकारी स्वजन ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में जुटी थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआइ नितेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर मेरठ में कार्य के लिए जा रहे थे, उन्हें ही किशोरी बस में मिली थी। किशोरी को अकेली पाकर वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे, जहां तीनों के अलावा उनके ठेकेदार ने भी दुष्कर्म किया था। बताया कि आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने किशोरी के साथ गांव खांसी परतापुर मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
कनखल क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई
बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैली
ज्वालापुर क्षेत्र में चार आरोपियों ने रिकवरी एजेंट पर हमला कर नगदी छीनी