चार महीने से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज वाल्मीकि को पुलिस ने देर रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस, एसटीएफ और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
बीती रात पुलिस को उसके बीएचईएल उपनगरी स्थित बाल मंदिर स्कूल के पीछे काली मंदिर के पास होने की सूचना मिली। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस, एसटीएफ तथा एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर झोंक दिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कोतवाल रानीपुर कमल मोहन भंडारी, कोतवाल ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट व निरीक्षक एसटीएफ यशपाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हुई मुठभेड़ के बाद हत्यारोपित फरार बदमाश पंकज बाल्मिकी पुत्र मगनलाल हाल निवासी गोल भट्टा, रुड़की मूल निवासी इस्माइल पुर, लक्सर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की