एएनटीएफ और सिडकुल पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 101.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 30 लाख बताई जा रही है। एक आरोपी सिडकुल थाने का हिस्ट्रीशीटर है।जबकि दूसरे के खिलाफ सहारनपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सूचना मिलने पर एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर और सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दवा चौक पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की