रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध का मामला सामने आया।लक्सर आरपीएफ ने उत्तर प्रदेश के मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन के पास से रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट चोरी करने के आरोप में एक कबाड़ी समेत पांच आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपितों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।होली पर्व को देखते हुए आरपीएफ की टीम रेलवे रेलवे लाइनों की सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग कर रही है।
रविवार देर रात इंस्पेक्टर रवि कुमार सिवाच, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र दत्त, कांस्टेबल पुनीत, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम लक्सर से मौजमपुर नारायण तक रेलवे लाइनों की पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध कार मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन से निकलते हुए दिखाई दी। जिसको आरपीएफ की टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार नहीं रुकी।तब टीम ने कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया।कार की तलाशी 17 फिश प्लेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आनंद कुमार, मंजीत व बंटी निवासी गांव अहमदपुर शादाब उर्फ़ जोगीरमपुरी, नगीना बिजनौर, विशाल निवासी गांव नगली छोईया थाना हेमपुर दीपा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया।पुलिस टीम ने आरोपितों की निशानदेही पर नजीबाबाद में कोतवाली रोड पर कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी।
आरपीएफ टीम को दबिश के दौरान कबाड़ी की दुकान से 17 फिश प्लेटफार्म बरामद हुई। आरपीएफ ने कबाड़ी अनस निवासी कोतवाली रोड नजीबाबाद को भी हिरासत में ले लिया।पांचों आरोपितों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट मुरादाबाद के समक्ष पेश किया गया। जहां से पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई