आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में नवरात्र से पहले बुधवार को लक्सर,भगवानपुर,धनोरी व हरिद्वार में का एक्शन मोड देखने को मिला।मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 10 संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सबसे बड़ी कार्रवाई गोवर्धनपुर रोड पर हुई, जहां बिना लेबल और बिल के 120 किलो कुट्टू आटा पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पूरा स्टॉक जब्त कर डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न दुकानों, गोदामों एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मूंगफली, मसाले एवं अन्य व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की गहन जांच की गई।

More Stories
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया