ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि ज्वालापुर के लालपुल के पास नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवक बचा हुआ सामान नीले रंग के ड्रम में भरकर गंग नहर में डाल रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख विरोध किया और मौके पर हंगामा हो गया। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक और आरोपियों के बीच गाली-गलौज व हाथापाई भी हुई।
हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। हिंदू क्रांति दल से जुड़े चरनजीत पाहवा ने ज्वालापुर कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 मई की रात दो युवक दुर्गा विहार क्षेत्र के पास बाइक से पहुंचे और गंगा में नॉनवेज बिरयानी फेंकने लगे। विरोध होने पर वे ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए।

More Stories
श्यामपुर रेंज में बाघ शावकों को करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज से बाघ के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया
हरिद्वार में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा