एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किये

साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र रूड़की में शनिवार को एसटीएफ देहरादून की टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। बरामद किए गए सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर इंद्रा गैस नामक कंपनी के बताए जा रहे हैं।हालांकि मौके पर मिले सभी सिलेंडर खाली पाए गए। मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार बरामद सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिसकी यहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद किए गए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी संचालक का आवास भी स्थित है।

About Author