हरिलोक तिराहे पर चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध हूटर बजाने वाले हरियाणा से आए युवकों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीपीयू उपनिरीक्षक मनोहर सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान एक कार चालक तेज आवाज में अवैध हूटर बजाते हुए वहां से गुजरता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को तुरंत रुकवाकर चालक की जांच की। पूछताछ और परीक्षण के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। साथ ही वाहन में अवैध रूप से हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है।इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ज्वालापुर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीपीयू उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन की जान भी खतरे में पड़ती है।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए