रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री आठ सितंबर की सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई।घर में रखे ढाई लाख रुपये भी ले गई। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि नावेद निवासी बहादराबाद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप लगाया कि उसके परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ शांति कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया