हरिद्वार तहसील में महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के कथित निजी सहायक को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को विजिलेंस देहरादून ले गई है। इधर पटवारी का नाम आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।बुधवार को तहसील हरिद्वार परिसर में फर्जी पटवारी के सहायक के रूप में कार्य कर रहे अनुज कुमार को 4,500 की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया