रानीपुर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने जुआ खेलने की अनुमति दी थी।पुलिस ने मौके से ताश की दो गड्डियां, 2.20 लाख रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल डी-ग्लैस के सेकंड फ्लोर के कमरे नंबर 201 में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मौके पर छापा मारकर नौ लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया