हरिद्वार में बैंक से 50 हजार रुपये की नकदी निकालकर घर ले जा रही एक वृद्धा को शातिर टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बना डाला।तीन आरोपितों ने पहले तो 75 वर्षीय महिला को बातों में उलझाया और फिर बेहोश कर 50 हजार की नकदी व कानों से सोने के दोनों कुंडल लेकर फरार हो गए।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, राजीवनगर कालोनी आनंदी देवी गुरुवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की अहमदपुर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं।गोविंदपुरी के सामने मुख्य मार्ग पर तीन युवक उनके पास पहुंचे और बातों में उलझाते हुए सड़क किनारे बैठा लिया। कुछ मिनट तक युवक इधर-उधर की बाते करते रहे और फिर कपड़े में बेहोशी की दवा सुंघा दी।इसके बाद आनंदी देवी को कुछ होश नहीं रहा। काफी देर बाद होश आया तो हाथ से 50 हजार की नकदी और कानों के कुंडल गायब थे। आनन-फानन में उन्होंने घर जाकर स्वजन को आपबीती बताई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ् मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए आरोपितों की तलाश की।एसएसआइ खेमेंद्र गंगवार और रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय ने अलग-अलग टीम के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

More Stories
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में सेंध लगाने पर पांच आरोपी की गिरफ्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया