नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक लगेगी

नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक होगी। नगर निगम की ओर से तैयार की गयी मांस विक्रय प्रतिबंध उपविधि में ज्वालापुर के वह क्षेत्र भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगे जहां अब तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू नहीं था।नगर निगम की बोर्ड बैठक में समूचे नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

अब नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में जो उपविधि तैयार की है, उसमें नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। आनलाइन माध्यम, मोबाइल एप और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए मांस की डिलीवरी भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगी।नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माने का प्राविधान किया गया है। पहली बार प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा जबकि दूसरी बार उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए हो जाएगी।

वहीं आनलाइन माध्यम से प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर पहली बार एक लाख और दूसरी बार तीन लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सील करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

About Author