नेशनल हाईवे पर होटल अलकनंदा के सामने शुक्रवार को सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।व्यस्त हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद चालक का ट्रक लेकर फरार हो जाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है। वहीं, फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश की जा रही है

More Stories
नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक लगेगी
जनपद पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी