उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को ऋषिकुल देवपुरा स्थित पार्टी के जिला एवं महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए कहा कि दिवाकर भट्ट ने राज्य निर्माण से लेकर अंतिम समय तक उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन राज्य और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट हमेशा उत्तराखंड के हितों को लेकर मुखर रहे।वह कहा करते थे कि पहले राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब राज्य को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। बीमारी के दौरान भी उनकी राज्य के प्रति चिंता कम नहीं हुई थी। वह कहते थे कि यदि स्वस्थ हो गए तो राज्य को बचाने के लिए एक और लड़ाई लड़ेंगे। उनका यह संकल्प और संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

More Stories
पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में आधी रात से ट्रैफिक प्लान लागू होगा
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा