केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पतंजलि योगपीठ का दौरा किया

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पतंजलि योगपीठ का दौरा किया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और श्री खट्टर के बीच राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक विकास और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने और भारतीय चिकित्सा पद्धति की गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करने में आचार्य बालकृष्ण ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार बढ़ा है और नई पीढ़ी में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पतंजलि की ओर से योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों एवं परियोजनाओं की जानकारी ली। आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

About Author