हरिद्वार में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।

समारोह में गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन सुना। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। बीते 26 वर्षों में प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

About Author