दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी के बाद हरिद्वार की हवा में जहर घुल गया है। पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ रहा प्रदूषण दीपावली की रात अचानक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।देवपुरा स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास लगे वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक ही रात में 53 अंकों की छलांग लगाकर 168 पर पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।नवंबर की शुरुआत से ही शहर की हवा बिगड़ने लगी थी। 1 नवंबर को एक्यूआई 90 था, जो 2 नवंबर को 93, 3 को 95, 4 को 96 और 5 नवंबर को 97 दर्ज किया गया। 6 नवंबर को यह 110 और 7 नवंबर को 115 तक पहुंच गया था। 8 नवंबर को दीपावली की रात पटाखों के धुएं ने इसे सीधे 168 पर पहुंचा दिया।

More Stories
भीषण आग से सारा सामान जलकर राख हुआ
हरिद्वार में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
त्योहारों पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू हुआ