सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को विभाग ने कुल 137 चालान किए, जिनमें 22 बसों के चालान शामिल हैं।बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान किए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाया गया। परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, मुकेश भारती और संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आनंद वर्धन भी टीम में शामिल रहे।अभियान में लग्जरी और स्लीपर बसों सहित यात्री वाहनों के फिटनेस, परमिट, पंजीयन, बीमा और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। बसों की तकनीकी स्थिति, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया