राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में परेड का आयोजन किया गया। आईजी विम्मी सचदेवा ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।शनिवार को आयोजित परेड में पुलिस बल ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। इसके बाद आईजी विम्मी सचदेवा ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्ता बताई। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करने का संदेश दिया। जिले के सभी थानों और कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ग्रामीण अभय प्रताप सिंह और एसपी सिटी दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया
भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया