कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार प्रदेश को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करेगी

हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है. इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं इतनी ही मात्रा में चावल शामिल है.इस अतिरिक्त आवंटन से मेले के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

उत्तराखंड सरकार ने अर्धकुंभ के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की थी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आवंटन की जानकारी दी. भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने यह मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री ने अर्धकुंभ मेले के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार का आभार जताया है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्धकुंभ मेले के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. इस अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी.

About Author