मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। मेला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 बच्चे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।मौसम में बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी के शुरुआती दौर में ही खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। मेला अस्पताल में इन दिनों ऐसे बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत ने बताया कि तापमान में गिरावट के दौरान बच्चों की विशेष देखभाल जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को सुबह और शाम ठंड से बचाकर रखें।मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। बच्चों के खानपान, दिनचर्या और साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ उन्हें पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें।डॉ. शशिकांत ने कहा कि बच्चे को लगातार बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से परामर्श लें।

More Stories
अक्टूबर माह में मौसम का मिजाज बदला तापमान में भारी गिरावट हुई
हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ