ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 93 नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस के अनुसार, आरोपी एक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर बेचते थे।पुलिस ने नशीले दवाइयां के साथ पुलिस अब इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को गश्त के दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले तिराहे पर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से डायजेपाम के 48 और बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड के 45 इंजेक्शन बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम निवासी लंढौरा, मंगलौर (हरिद्वार) और तन्मय ध्यानी निवासी रिस्पना नगर, नेहरू कॉलोनी (देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण इंजेक्शन खरीदकर बेचने की बात कही। उन्होंने इसके लिए शाह नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदने की जानकारी दी।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया
रैंप पर स्कूटर चढ़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ