त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को श्यामपुर और गैंडीखाता क्षेत्र में छापेमारी की। टीम को देखकर कई दूध विक्रेता मौके से चले गए। विभाग ने मौके पर उपलब्ध दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।अक्तूबर में दशहरा, करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहारों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ रही है। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम श्यामपुर और गैंडीखाता क्षेत्र में दूध के नमूने लेने पहुंची।टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दूध विक्रेता मौके से खिसक गए। इस दौरान टीम ने उपलब्ध दूध के दो नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए
हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा
मेलाधिकारी ने निरीक्षण कर कुंभ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए