अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की। दिल्ली से सीबीआई की एक टीम शनिवार की शाम हरिद्वार पहुंची और भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पूछताछ के लिए बुलाया।
दरअसल, छह माह पहले सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रसारित हुई थी। इस बातचीत में अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी का जिक्र कुछ भाजपा नेताओं के रूप में किया गया था।इसके बाद सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में कई अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। एक मुकदमा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी और मौजूदा राज्यपाल दुष्यंत गौतम की ओर से भी दर्ज कराया गया था।इसके बाद राजनीति गर्म होने पर सीबीआई जांच की संस्तुति भी की गई थी। इसी सिलसिले में आज सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ की है। करीब 3 घंटे सवाल जवाब के बाद टीम दिल्ली लौट गई है।

More Stories
परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी