इब्राहिमपुर गांव में घर के गेट पर स्कूटर चढ़ाने के लिए रैंप बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और लोहे की सरियां चलने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।महिला के सिर में 16 टांके आए हैं, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 14 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुर निवासी जावेद ने तहरीर देकर बताया कि नौ अक्तूबर को उसके चाचा चांद खां घर के गेट पर स्कूटर चढ़ाने के लिए रैंप बना रहे थे।

More Stories
एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी