लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा

हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर लघु व्यापारियों का धरना शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। संजय चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका से मिलकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों ने कुंभ योजनाओं में शामिल करने और फेरी नीति के तहत वेंडिंग जोन बनाने की मांग की। मेला अधिकारी ने नगर आयुक्त को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

About Author