हरिद्वार जिले के लाखों नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने गुरुवार को फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपना आधार अपडेट कराकर नागरिकों को संदेश दिया कि अब जिले में ही सभी सेवाएं मिलेंगी।मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों से 5 से 17 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं के लिए जरूरी है। यूआईडीएआई की ओर से 30 सितंबर 2026 तक बच्चों का यह अपडेट पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। अभिभावकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।आधार सेवा केंद्र शुरू होने से हरिद्वार के साथ रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

More Stories
स्कूल छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में सफाई हवलदारों की नियुक्ति की
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया