जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय भवन और परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव समेत चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के साथ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्टों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो ।

More Stories
त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को गति देने के लिए मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए